
भोपाल। सूरज नगर बिशन खेड़ी स्थित बैनयन ट्री फार्म्स में भव्य दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आकर्षक सजावट, दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पटाखों की जगमगाहट के साथ लोगों ने उल्लासपूर्वक त्यौहार मनाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पारंपरिक परिधानों में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। फार्म परिसर में सजावट और रोशनी का मनमोहक नजारा देखने को मिला।
