मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत उदित गायकी के परिजनों से की मुलाकात

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में भोपाल के दिवंगत युवक उदित गायकी के पिता राजकुमार गायकी एवं परिजनों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहायता व सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय व सहायता दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Next Post

मोबाइल न देने पर 3 साल का बच्चा उबलती चाय में गिरा, गंभीर रूप से घायल

Sun Oct 19 , 2025
छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हकीमपुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिनेश अहिरवार का 3 वर्षीय बेटा शिवा अहिरवार सुबह 8 बजे अपनी मां से मोबाइल मांग रहा था। मां द्वारा मोबाइल न देने पर बच्चा नाराज़ हो गया और गुस्से में पास रखी उबलती […]

You May Like