लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करें

महापौर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
वार्ड 50 के उदय नगर कॉलोनी का किया निरीक्षण

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज प्रातः झोन क्रमांक 19, वार्ड क्रमांक 50 के अंतर्गत स्थित उदय नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया एवं नागरिकों से उनकी समस्याओं को सुना.निरीक्षण के दौरान महापौर श्री भार्गव ने सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि होली पश्चात कार्य प्रारंभ कर एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए.

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव ने स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया और नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों का भी कर्तव्य है.

उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें. महापौर ने निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज लाइन, उद्यानों के रखरखाव, कॉलोनी सेल विकास शुल्क सहित अन्य लंबित विकास कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं में कोई कठिनाई न हो.
रहवासियों ने सुनाई समस्याएं
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद राजीव जैन, महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा, नगर निगम के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे. रहवासियों ने महापौर के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।

Next Post

विक्रांत के बढ़ते कद से आदिवासी नेताओं में बेचैनी

Fri Mar 14 , 2025
सियासत झाबुआ के विधायक डॉ विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस की आदिवासी राजनीति में उबाल आ गया है. उमंग सिंघार, हनी बघेल, झूमा सोलंकी, हीरालाल अलावा जैसे विधायक और स्वर्गीय वेस्ता पटेल का परिवार ज्यादा बेचैन दिख रहे हैं! दरअसल, विक्रांत भूरिया के जब […]

You May Like

मनोरंजन