निगम की गेर में कबाड़ से बना बीस फीट ऊंचा हाथी उड़ाएगा 150 फीट दूर तक रंग

इंदौर: रंगपंचमी पर इस बार नगर निगम की गेर कुछ नया करने जा रही है. निगम की गेर में अटाले से बने हाथी और स्वच्छता दीदी के द्वारा रंग उड़ाया जाएगा. खास बात यह है कि बीस फीट ऊंचे हाथी की गर्दन और सूंड पूरी तरह से घूमेगी और 150 फीट ऊंचे और दूरी तक रंग फेंकेगी.रंगपंचमी पर इस बार भी नगर निगम की गेर निकलेगी. गेर का नेतृत्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी महापौर परिषद करेगी.

निगम की गेर में मुख्य आकर्षण इस बार कबाड़ से बना 20 फीट ऊंचा हाथी होगा, जो गेर मार्ग पर 150 फीट दूरी और इतनी ही ऊंचाई पर रंग उड़ाएगा. हाथी की सूंड से लगातार रंगो की फुहार निकलेगी. निगम की गेर में दूसरा आकर्षण स्वच्छता दीदी के हिलते हाथ में झाड़ू से दोनों तरफ उड़ती रगों की बौछार होगी. निगम की गेर में तीसरी गाड़ी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनके परिषद सदस्य रंग और गुलाल से जनता के बीच इंद्रधनुषी माहौल बनाएंगे. नगर निगम की गेर टोरी कॉर्नर से ही परंपरागत गेर के साथ शामिल होगी. पूरे गेर मार्ग पर अन्य गेरो के साथ चलेगी.

Next Post

महाकाल भक्त निवास बने इसके लिए दान में आएं 100 करोड़

Tue Mar 18 , 2025
उज्जैन: हरि फ़ाटक मार्ग पर विकास प्राधिकरण द्वारा उस जमीन पर महाकाल भक्त निवास बनाए जाने के लिए विकास कार्य किया जा रहा है, जहां पर कभी ईंट भट्ठे संचालित होते थे. उक्त कार्य का ठेका 21 करोड़ 55 लाख में दिया गया है. सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर बनाए जाने […]

You May Like