ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई. अरंडिया बायपास स्थित निजी कॉलेज में कार्यरत अभिषेक रजक ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. राहगीरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि अभिषेक रजक मूल रूप से गुना का रहने वाला था और करीब एक साल से इंदौर में रह रहा था. पहले वह विस्तारा कॉलोनी में अपने चाचा ब्रजेश के साथ रहता था, लेकिन कॉलेज काफी दूर होने से आने जाने में दिक्कत होने लगी. जिसके चलते कुछ दिन पहले ही उसने कॉलेज के समीप ही कमरा किराए पर ले लिया था, ताकि रोजाना का सफर आसान हो सके. हादसे के बाद राहगीरों ने उसके परिजन को सूचना दी. मामले में पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चालक की तलाश कर रही है.

Next Post

अनियोजित शहरी परियोजनाओं से मप्र के शहरों की हरियाली पर संकट

Wed Dec 10 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित राज्य के प्रमुख शहरों में अनियोजित और बिना दूरदृष्टि वाली शहरी परियोजनाओं के तेजी से बढ़ते विस्तार पर गंभीर आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण, फ्लाईओवर निर्माण और मेट्रो परियोजनाओं जैसी व्यापक योजनाओं को […]

You May Like