भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अस्पताल के कर्मचारियों से की मारपीट, स्टाफ ने किया हंगामा

ग्वालियर: सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा के मंडल अध्यक्ष का कर्मचारियों के साथ जमकर विवाद हो गया और भाजपा नेता ने कर्मचारी क़ो पीटना शुरू कर दिया. मारपीट की यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे कैमरों में कैद हो गई है.पीड़ित कर्मचारी सिविल अस्पताल हजीरा में सेवाएं दे रहा मंगल सिंह भदोरिया आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर और मारपीट करने वाले भाजपा नेता योगेंद्र तोमर बताए जा रहे है जो मंडल अध्यक्ष भाजपा है.

इनके बीच विवाद आखिर क्यों हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हालांकि इस पूरे मामले के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. ये बवाल काफी देर तक अस्पताल में चला. यह इलाका ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के विधान सभा क्षेत्र में है. घटना के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों मे रोष है और वे आंदोलन कर सकते हैं.

Next Post

बारामती विमान हादसे की जांच के लिए एएआईबी की टीम रवाना

Wed Jan 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीम रवाना हो चुकी है। इस हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों […]

You May Like