झारखंड के बाबा बासुकीनाथ धाम में 1.15 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

दुमका, 23 जुलाई (वार्ता) झारखंड में दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला के 13 वें दिन बुधवार को 1,15,554 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और हर हर महादेव की जयघोष के साथ पूजा अर्चना की।

बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के मुताबिक श्रावणी मेला के 13 वें दिन बुधवार को बासुकीनाथ बाबा के दरबार में संध्या 7 बजे तक सामान्य रुट लाइन से 95,510 ,शीघ्र दर्शनम से 4619 एवं जलार्पण काउंटर से 15425 गेरुआ वस्त्र धारी श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

देश विदेश से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं से आज चढ़ावे के रूप में शीघ्र दर्शनम की सुविधा के तहत 13,85,700 रुपये,दान पेटी से 63,540 गोलक से 1,03,320 एवं अन्य स्रोत से 6498 रूपये नकद राशि प्राप्त हुए।

Next Post

लोकसभा में लगातार चौथे दिन नहीं हुआ कामकाज

Thu Jul 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले, ऑपरेशन सिंदूर तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया जिसके कारण मानसून सत्र में लगातार चौथे दिन सदन में कोई कामकाज नहीं पाया। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने […]

You May Like

Play sound