लोकसभा में लगातार चौथे दिन नहीं हुआ कामकाज

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले, ऑपरेशन सिंदूर तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया जिसके कारण मानसून सत्र में लगातार चौथे दिन सदन में कोई कामकाज नहीं पाया।

पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने एक बार के स्थगन के बाद दोबारा जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्षी दलों के सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में तख्तियां लेकर सदन के बीचोंबीच आकर नारेबाजी करने लगे।

पीठासीन अधिकारी ने शोरशराबे के बीच ही जरूरी कागजात पटल पर रखवाये। उन्होंने सदस्यों से सदस्यों से आग्रह किया कि आज गोवा में अनुसूचित जनजाति से संबंधित विधेयक पर चर्चा होनी है इसलिए सदस्य अपनी सीटों पर जाकर उसमें भाग लें। उनका कहना था कि इसे कल भी चर्चा के लिए रखा गया था, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण इस पर चर्चा नहीं हो सकी। सदस्यों ने उनकी एक नहीं सुनी और हंगामा करते रहे। हंगामा बढ़ता देख उन्होंने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी ।

इससे पहले सुबह 11 बजे अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण उन्होंने कुछ ही मिनट में कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।

Next Post

गृह मंत्रालय का नए कार्यालय परिसर में शिफ्ट होने का काम प्रगति पर

Thu Jul 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) गृह मंत्रालय का सेंट्रल विस्टा में एक नए, अत्याधुनिक कार्यालय परिसर में शिफ्ट होने का कार्य प्रगति पर है और अधिकांश कार्यालय नए परिसर में जा चुके हैं। सेंट्रल विस्टा परियोजना का उद्देश्य भारत की संसद के लिए नई सुविधाओं का निर्माण करके शासन के […]

You May Like