चना-अंडे के टपरे में छलक रहे थे जाम

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत बघोडा रोड में चने और अंडे के टपरे में जाम छलक रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दबिश देेकर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक बघोडा रोड में कमल प्रधान अपने चने अंडे के टपरे में अवैध रूप से लोगों को शराब पिला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी। शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए। जबकि टपरा संचालक कमल प्रधान पिता मुन्ना प्रधान 28 साल निवासी ग्राम पडाव बेलखाडू कटंगी को पकड़ा गया।

टपरे में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने एवं पीने के संसाधन उपलब्ध मिले। मौके से शराब व अन्य सामान जब्त कर संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार ओमती पुलिस ने जिला न्यायालय गेट नं 4 के पास दबिश दी जहां सार्वजनिक स्थान में शराब पीते पियूष विनोदिया पिता मुकेश विनोदिया 19 वर्ष निवासी छोटी ओमती खलासी लाईन को पकड़ा गया।

Next Post

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

Mon Nov 17 , 2025
सिंगरौली:सरई थाना क्षेत्र में राजेंद्र साकेत उर्फ पप्पू साकेत की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनका शव उनके घर में मृत अवस्था में पाया गया है, और मौत का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस ने अभी तक […]

You May Like