दो दिन पहले हुई पति की हत्या में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

इंदौर: बड़गोंदा पुलिस ने दो दिन पहले आशापुरा की निरगी कॉलोनी स्थित टापरी में हुई हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर हत्या कर शव छोड़कर फरार होने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई लोहे का टामी भी जब्त कर ली है.
पुलिस जांच में सामने आया कि 46 वर्षीय राजू बामनिया की पत्नी आरती करीब एक वर्ष से पति को छोड़कर अपने प्रेमी संतोष चौहान के साथ रह रही थी.

मंगलवार 15 जुलाई की रात राजू पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए आशापुरा पहुंचा था. आरती के इनकार करने पर विवाद हुआ और इसी दौरान संतोष ने लोहे की टामी से उस पर हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने से राजू की मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों फरार हो गए. बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कल ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अलग-अलग टीमें बनाकर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की. इसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों संतोष और आरती को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया.

Next Post

मानसून की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट

Sun Jul 19 , 2026
महू/सिमरोल:मानसून की बेरुखी के चलते महू तहसील के किसान इन दिनों भारी परेशानी से गुजर रहे हैं. खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन अब दम तोड़ने लगी है. खेतों में दरारें साफ नजर आने लगी हैं. 23 दिन की हो चुकी सोयाबीन की फसल को अब किसी भी हाल में पानी […]

You May Like