सिंगरौली:सरई थाना क्षेत्र में राजेंद्र साकेत उर्फ पप्पू साकेत की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनका शव उनके घर में मृत अवस्था में पाया गया है, और मौत का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेंद्र साकेत की हत्या की गई है।
हत्या है या सुसाइड, पुलिस की जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच टीम गठित की गई है और साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। पुलिस जांच जारी है, और जल्द ही इस मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकती है।
