नीट परीक्षा को लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

इंदौर: नीट अंडरग्रेजुएट परीक्षा 21 जून को मालवा-निमाड़ क्षेत्र के 10 जिलों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं.कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाए और पूरी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जाए.

उन्होंने इंदौर और उज्जैन के मुख्य अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे सभी अधीक्षण यंत्रियों और कार्यपालन यंत्रियों से समन्वय बनाकर समय रहते सभी तैयारियां पूरी करें. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर बिजली संबंधी किसी भी समस्या से निपटने के लिए आवश्यक विद्युत कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी, ताकि परीक्षा के दौरान कोई व्यवधान न हो. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. यह परीक्षा रविवार दोपहर इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों में आयोजित होगी.

Next Post

रतलाम मंडल में माल परिवहन का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 70 क्रैक ट्रेनों का संचालन

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. मंडल ने 17 जून 2026 को एक ही दिन में 70 क्रैक ट्रेनों का सफल संचालन कर नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले 30 मई 2026 को 66 क्रैक ट्रेनों का संचालन […]

You May Like