जयंत और निगाही से खनिज विभाग ने पकड़ा दो वाहन

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने आज सोमवार को अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में रेत का अवैध परिवहन करते दो वाहनों को जप्त किया गया।जानकारी के अनुसार खनि निरीक्षक ने जयंत चौकी के पास से रेत परिवहन में संलिप्त वाहन क्रमांक एमपी 66 ए 1557 को पकड़ा।

जप्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी जयंत में खड़ा कराया गया। इसी तरह निगाही कॉलोनी क्षेत्र से बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया। उक्त वाहन को नवानगर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में लगे वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

Next Post

आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला, स्टूडेंट्स ने औपचारिक बयान जारी कर संस्थागत सुधार और निष्पक्ष जांच की मांग की

Tue Sep 22 , 2026
मुंबई,  आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दूसरे वर्ष के छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की दुखद मौत के तीन दिन बाद छात्रों ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। छात्र प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि उनके विरोध […]

You May Like