कवर्ड नाली निर्माण होने से वार्ड में दिखेगी स्वच्छता

सीहोर। नपा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है. वार्ड 11 सुदामा नगर में लगभग 22 लाख रुपए की लागत से होने वाले कवर्ड नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया.

लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा नाली निर्माण एवं जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की जा रही थी. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने के साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. सड़कों, नालियों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नपा क्षेत्र के विकास में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा. शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे. आने वाले समय में भी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अनेक विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे. कवर्ड नाली निर्माण भूमिपूजन से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में पार्षद लोकेंद्र वर्मा, रमाकांत समाधिया, पार्षद कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा सहित वार्डवासी उपस्थित थे.

 

 

Next Post

हाइस्कूल मैदान में फिर से लगें ओपन जिम उपकरण

Fri Sep 11 , 2026
मुलताई। नगर के हाई स्कूल मैदान पर नगरपालिका द्वारा विधायक निधि से ओपन जिम खोला गया था।लेकिन सांदीपनि वि‌द्यालय के निर्माण के दौरान उक्त स्थान से ओपन जिम के सभी उपकरणों को उखाड़कर एक स्थान पर एकत्रित कर रख दिया गया है।उक्त ओपन जिम का उपयोग नगर के नागरिकों, विशेषकर […]

You May Like

मनोरंजन