उतार-चढ़ाव के बीच रुपये में मामूली तेजी

मुंबई, 12 अगस्त (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद रुपये में 1.50 पैसे की मामूली तेजी रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.7350 रुपये का बिका।

भारतीय मुद्रा ने आज सीमित दायरे में कारोबार किया। यह पाँच पैसे की मजबूती के साथ 87.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। यह 87.5950 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई, लेकिन बाद में 87.7350 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर उसी स्तर पर बंद हुई।

निजी तथा सरकारी बैंकों ने आज डॉलर की बिकवाली की जिससे रुपये को समर्थन मिला। हालाँकि शेयर बाजार में मुनाफा वसूली और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही हल्की मजबूती ने रुपये की बढ़त को सीमित रखा।

 

Next Post

अनिल बनवारिया बुधवार को संभालेंगे संयुक्त कलेक्टर का पदभार

Tue Aug 12 , 2025
ग्वालियर। इंदौर नगर निगम से ग्वालियर स्थानांतरित होकर आये राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल बनवारिया बुधवार को ग्वालियर में संयुक्त कलेक्टर का पदभार सम्हालेंगे। ज्ञातव्य है कि बनवारिया पहले ग्वालियर, अशोक नगर, इंदौर में एसडीएम पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनकी गिनती योग्य, अनुशासनप्रिय अधिकारियों में होती […]

You May Like

मनोरंजन