
ग्वालियर। इंदौर नगर निगम से ग्वालियर स्थानांतरित होकर आये राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल बनवारिया बुधवार को ग्वालियर में संयुक्त कलेक्टर का पदभार सम्हालेंगे। ज्ञातव्य है कि बनवारिया पहले ग्वालियर, अशोक नगर, इंदौर में एसडीएम पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनकी गिनती योग्य, अनुशासनप्रिय अधिकारियों में होती हैं।
