थाईलैंड में निर्माण क्रेन राजमार्ग पर गिरी, दो लोगों की मौत, पांच घायल

बैंकॉक, 15 जनवरी (वार्ता) मध्य थाइलैंड के एक व्यस्त राजमार्ग पर एक निर्माण क्रेन के हिस्से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंकॉक पोस्ट अखबार ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि बैंकॉक से 17 मील दूर समुत सखोन प्रांत में किंग रामा द्वितीय राजमार्ग पर एक एलिवेटेड टोल रोड परियोजना पर काम कर रही एक निर्माण क्रेन के कुछ हिस्से सड़क पर गिर गए, जिससे वहां से गुजर रही दो कारें टकरा गईं।इस घटना के बाद पुलिस और बचावकर्मियों ने राजमार्ग की दोनों दिशाओं में कई लेन बंद कर दीं , जिससे ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो गई। ड्राइवरों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि राजा राम द्वितीय राजमार्ग पर निर्माण सामग्री के सड़क पर गिरने की घटनाएं पहले भी हुई हैं, जिससे लोग हताहत हुए हैं। किंग राम द्वितीय राजमार्ग बैंकॉक को देश के दक्षिणी प्रांतों से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। इससे पहले 14 जनवरी को थाई प्रांत नाखोन रत्चासिमा में पटरियों पर गिरी एक निर्माण क्रेन से एक यात्री ट्रेन की टक्कर में 32 लोगों की मौत हो गई, 64 अन्य घायल हो गए थे। इस हादसे में तीन अन्य लोग लापता हैं।

Next Post

रोड्रिग्ज, ट्रंप ने द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर पहली बार बात की

Thu Jan 15 , 2026
मेक्सिको सिटी, 15 जनवरी (वार्ता) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से तेल, खनिज, व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर टेलीफोनिक संवाद करके अपनी सरकारों के बीच ‘अनसुलझे मुद्दों’ पर चर्चा की। सुश्री रोड्रिग्ज ने कहा कि उनकी ट्रम्प के साथ लम्बी और सौहार्दपूर्ण […]

You May Like