
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के
साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ समेत कई अफसरों को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिली।
नगर पालिका के उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें बुंदेली संस्कृति की झलक दिखाई दी। विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि मध्य प्रदेश बीमारू से विकसित राज्य में बदल गया है। अब सरकार इसे आदर्श राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने मंच से कलेक्टर विवेक श्रोतिय की सराहना की।
