न्यूयॉर्क 18 जुलाई (वार्ता) स्पेन फुटबॉल टीम के कप्तान रोड्रिगो हर्नांडेज (रोड्री) ने कहा कि वर्षो की मेहनत के बाद हम दूसरी बार विश्वकप फाइनल खेलने के मुकाम पर पहुंच है। हमारा लक्ष्य ट्रॉफी हासिल करना है और मुझे भरोसा है कि हम इसे हासिल कर सकते है। रोड्री ने न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार को होने वाले फाइनल के लिए साथी खिलाड़ियों को उत्साहितवर्द्ध करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे हारने के डर की बजाय जीतने के लिए उत्सुक हो।
रोड्री ने शुक्रवार को कहा, “हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। हमें वही काम करते रहना होगा जो हम कर रहे हैं क्योंकि यह पिछले पांच सालों से एक प्रक्रिया रही है। जब हम इस विश्व कप में आए थे, तब हमारा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना था और हमें पूरा विश्वास था कि हम इसे हासिल कर सकते हैं। हमने यह साबित कर दिया है कि यह राष्ट्रीय टीम बड़ी-बड़ी टीमों को हराने में सक्षम है।”
30 वर्षीय मिडफील्डर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आपने सभी मैचों में स्पेन का एक जैसा प्रदर्शन देखा है।मुझे लगता है कि रविवार का मैच काफी अलग होगा, क्योंकि यह अधिक शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होगा और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। और मेरा मानना है कि अगर इस राष्ट्रीय टीम में हमारी कोई खासियत है, तो वह यह है कि हम परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग खेल खेलना जानते हैं। इसलिए, हम बचाव करने, जवाबी हमला करने और आक्रमण करने, तीनों ही स्थितियों में खुद को ढाल सकते हैं। हम एक बहुत ही संपूर्ण टीम हैं और यही कारण है कि हम यहां हैं।
स्पेन के पहली बार विश्व कप जीतने के सोलह साल बाद रोड्री ने कहा कि उस टीम का दृढ़ संकल्प प्रेरणादायक हो सकता है। लेकिन उनका ध्यान व्यक्तिगत और टीम के विकास पर कहीं अधिक केंद्रित है, जिसने फाइनल तक के इस सफर को संभव बनाया है।
स्पेन टीम के प्रबंधक लुइस डे ला फुएंते ने लामिन यामल को लेकर कहा,, “हम इससे भी बेहतर कर सकते हैं। मुझे लगता है कि फ्रांस के खिलाफ हमने टीम के तौर पर अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ हमें अपना स्तर और ऊपर उठाना होगा क्योंकि वे चैंपियन हैं। और मुझे पूरा भरोसा है कि हम ऐसा कर सकते हैं। आज उन्होंने अन्य टीम के साथियों के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और वह ठीक हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं और शारीरिक रूप से फिट है।”
