बारिश के इंतजार में बिलावली तालाब, सूखी पड़ी तलहटी

इंदौर: शहर की प्रमुख जलाशयों में शामिल बिलावली झील इस बार भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रही है. शुक्रवार को झील का अधिकांश हिस्सा सूखा नजर आया. दूर-दूर तक फैली तलहटी अब दिखाई दे रही है और बीच-बीच में केवल छोटे-छोटे जलभराव के गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. यदि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा नहीं हुई तो झील का जलस्तर बढ़ने में और समय लग सकता है.
झील के किनारों पर हरियाली दिखाई दे रही है, लेकिन बीच का बड़ा हिस्सा सूखी और फटी हुई जमीन में तब्दील हो चुका है. कुछ स्थानों पर पानी की पतली धार और छोटे जलकुंड ही बचे हैं. मानसून की शुरुआत के बावजूद अब तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से झील का प्राकृतिक स्वरूप पूरी तरह नहीं लौट पाया है. यदि अगले कुछ दिनों में तेज और लगातार बारिश होती है तो झील में पानी की आवक बढ़ सकती है और इसका जलस्तर तेजी से सुधर सकता है. फिलहाल बिलावली झील बादलों की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रही है.
इस बार अधिकांश हिस्सा सूखा
स्थानीय निवासी नेहा जुनेजा ने बताया कि बिलावली झील इंदौर की पहचान है और जलस्रोत है. हर साल बारिश के मौसम में यहां बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार झील का अधिकांश हिस्सा सूखा पड़ा है. उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश होने पर ही झील अपने पुराने स्वरूप में लौट पाएगी.

Next Post

श्री अमरनाथ यात्रा के 3,600 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना हुआ

Sat Jul 18 , 2026
जम्मू, 18 जुलाई (वार्ता) श्री अमरनाथ यात्रा के 3,600 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर के दो बेस कैंपों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि […]

You May Like