विनय असाटी
दमोह:जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है बता दें कि शनिवार रात खेत किनारे बनी झोपड़ी में चार माह के मासूम कि जिंदा जलने से मौत हो गई.बता दे की बांसा तारखेडा अंतर्गत वेयरहाउस के पास जितेंद्र ठाकुर पिता हरि सिंह ठाकुर के बेटे जिसकी उम्र 4 माह की झोपड़ी में आग लगने से जल जाने के कारण तत्काल ही मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
जानकारी लगते ही मौके पर कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम आर एल बागरी, थाना प्रभारी रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी सागर नाका रोहित द्विवेदी सहित पुलिस ने पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना की पूरी जानकारी ली और कार्रवाई शुरू की है.परिजनों के बताएं अनुसार बताया गया कि घटनास्थल से 6- 700 मीटर दूर परिजन खेत पर काम कर रहे थे. तभी 4 माह का मासूम झोपड़ी में सो रहा था, तभी अचानक आग लग जाने से यह घटना घटित हुई है, जिससे मासूम की मौत हुई है.
