पेंटीनाका फ्लाई ओवर अब बनेगा एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक : राकेश सिंह

जबलपुर: जबलपुर-मंडला मार्ग के अंतर्गत पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक बनने वाला फ्लाई ओवर अब एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक बनेगा। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने लम्बाई बढाने के साथ ही इस फ्लाईओवर के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक फ्लाई ओवर को स्वीकृति दिलाई थी। पूर्व में यह फ्लाई ओवर पेंटीनाका चौक तक प्रस्तावित था। इसकी स्वीकृति के बाद रक्षा विभाग के कारण इसके निर्माण में विलम्ब हो रहा था। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर पुनः इसका सर्वे किया गया और इन अडचनों को दूर करते हुए इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसकी लम्बाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था जिस पर सडक परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने इसे स्वीकृत कर दिया है। यह फ्लाई ओवर सेतु बंधन योजना (सीआईआरएफ) के तहत बनाया जायेगा। मंत्री सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।लागत 70 करोड़, लम्बाई होगी 283 मीटर जानकारी के अनुसार अब इस फ्लाई ओवर की लम्बाई 1415 मीटर और पहुंच मार्ग की लम्बाई 283 मीटर होगी।

सर्विस मार्ग की चौड़ाई 7.50 मीटर दोनों ओर होगी। साथ ही इसकी लागत में भी वृद्धि की गई है अब इसकी लागत लगभग 70 करोड़ होगी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा जबलपुर के यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने हेतु फ्लाई ओवर के निर्माण आवश्यक है। इसी दृष्टि से सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से बनने वाले फ्लाई ओवर की स्वीकृति कराई गई थी, चूंकि यातायात का दबाब इस मार्ग में अधिक होता है और मंडला से आने वाले वाहनों को भी सुचारु रूप से शहर में प्रवेश मिल सके इस हेतु इसकी लम्बाई बढ़ाने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से किया गया था, जिसे स्वीकृति मिला गई है

Next Post

दीनदयाल चौक रोटरी का नया ले-आउट अब भी अधूरा

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर: विगत माह शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, लेकिन इनका क्रियान्वयन अब तक नहीं हो सका है। दीनदयाल चौक की रोटरी का नया ले-आउट तैयार होने के बाद ट्रैफिक सिग्नल लगाने की बात […]

You May Like