जॉश हेजलवुड पिच की नमी का फायदा उठाने में कामयाब रहे: मार्श

मेलबर्न 31 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण रहा और जॉश हेजलवुड पिच की नमी का फायदा उठाने में कामयाब रहे।

भारत को चार विकेट से हराने के बाद मिचेल मार्श ने टॉस जीतना हमारे लिए फायदेमंद रहा। पिच में थोड़ी नमी थी और जोश हेजलवुड ऐसे हालात में बेहतरीन गेंदबाज है। हमारा इरादा शुरुआत में कुछ विकेट लेने का था। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, विकेट लेने के लिए लगातार आक्रमण करते रहे।

उन्होंने कहा कि पिछले विश्व कप से हमने 25 खिलाड़ियों का एक टीम बनाने का प्रयाया किया है जो जरूरत पड़ने पर टीम से जुड़ सकें और खुद को टीम का हिस्सा महसूस करें। ‘2000 रन पार करने और अपनी फॉर्म पर’ शुरुआत में थोड़ा नर्वस था, लेकिन बाद में लय पकड़ ली। हेड ने दबाव कम किया। अब अगले तीन मैच अच्छे मुकाबले होंगे।

 

Next Post

सतना की वसुंधरा सिंह ने बढ़ाया देश का मान

Fri Oct 31 , 2025
सतना। मलेशिया की राजधानी में आयोजित कॉमनवेल्थ–आसियान शिखर सम्मेलन 2025 एक ऐतिहासिक अवसर बना, जहाँ कॉमनवेल्थ और आसियान देशों के नेता, नीति निर्माता, युवा प्रतिनिधि और परिवर्तनकर्ता एक साझा दृष्टि — “सहयोग, नवाचार और सततता के माध्यम से साझा समृद्धि” के तहत एकजुट हुए।इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारत का […]

You May Like

मनोरंजन