सिंगापुर एयरलाइंस की सेल 15 मार्च तक, किराया 5,800 रुपये से शुरू

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी स्कूट ने ‘मार्च थीमैटिक सेल’ की घोषणा की है जो 15 मार्च तक चलेगी।
ऑफर के तहत भारत से सिंगापुर के लिए इकोनॉमी क्लास का एक तरफ का किराया मात्र 5,800 रुपये से शुरू होता है। सिंगापुर से आगे एशिया-पैसिफिक और अन्य लोकप्रिय शहरों के लिए भी कनेक्टिंग उड़ानें उपलब्ध हैं। ऑफर के तहत हर गंतव्य के लिए अलग-अलग अंतराल होंगे जो 01 अप्रैल से 16 दिसंबर के बीच हैं।
किफायती विमान सेवा कंपनी स्कूट एयर ने बताया कि चेन्नई से सिंगापुर का किराया 5,800 रुपये से शुरू हो रहा है। तिरुचिरापल्ली से फुकेट का किराया 8,500 रुपये से, तिरुवनंतपुरम से सिडनी का 15,000 रुपये से और विशाखापत्तनम से बैंकॉक का 7,900 रुपये से शुरू होगा। अमृतसर से सेबू का टिकट 11,500 रुपये से और कोयंबटूर से ना त्रांग का 10,500 रुपये से मिलेगा।

अमृतसर और चेन्नई से यात्रा करने वाले यात्री अब स्कूट के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में ‘स्कूटप्लस’ का बेहतर अनुभव भी ले सकते हैं। इसके लिए टिकट मात्र 12,900 से शुरू हो रहा है। ‘स्कूटप्लस’ के अंतर्गत यात्रियों को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें प्राथमिकता के आधार पर चेक-इन और बोर्डिंग, ज्यादा लेगरूम वाली आरामदायक सीटें, 15 किलोग्राम केबिन बैगेज और 30 किलोग्राम चेक-इन बैगेज की अनुमति शामिल है। अमृतसर से जाने वाले यात्रियों को ऑफर का लाभ 27 अप्रैल से 04 जून और बाद में 06 जुलाई से 24 अक्टूबर तक की यात्रा पर मिलेगा। कोयम्बटूर, तिरुवनंतपुरम्, विशाखापत्तनम्, तिरुचिरापल्ली और चेन्नई से उड़ान भरने वाले यात्री 01 अप्रैल से 28 अप्रैल, 12 मई से 18 जून, 01 जुलाई से 05 नवंबर और 19 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच यात्रा पर ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

Next Post

अभिषेक-ईशान किशन की भारतीय जोड़ी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 1-2 स्थान पर

Wed Mar 11 , 2026
दुबई, 11 मार्च (वार्ता) स्टार भारतीय लेफ्ट-हैंडर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आईसीसी पुरुष टी20 बैटिंग रैंकिंग में पहले दो स्थान पर हैं। यह पहली बार है जब किसी भारतीय बैटिंग जोड़ी ने इस फॉर्मेट में पहले-दो स्थान हासिल किये हैं। किशन की नजर टी20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर […]

You May Like