श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल

अनुपमा के कुकिंग कॉम्पिटिशन फिनाले में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। श्रुति अनुपमा को हराने के लिए चीटिंग की साजिश रचेगी, जबकि गौतम के हंगामे से मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा।

स्टार प्लस के शो अनुपमा में कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिलहाल कहानी में कुकिंग कॉम्पीटिशन वाले ट्रैक ने जनता को सीरियल से जोड़कर तो रखा है, लेकिन सीरियल काफी बोर फील होने लगा है।

इस समय दिखाए जाने वाले कुकिंग कॉम्पीटिशन वाले ट्रैक को एक अनोखा मोड़ दिया जाने वाला है। कुकिंग कॉम्पीटिशन जीतकर अनुपमा अपनी बेटी राही के लिए घर बनाने का सपना देख रही है, लेकिन इस सपने को पूरा करना अनुपमा के लिए इतना आसान नहीं होगा।

श्रुति के धोखे से क्या हार जाएगी अनुपमा
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में श्रुति का एक अलग रंग देखने के लिए मिलने वाला है। श्रुति अनुपमा को कॉम्पीटिशन ना जीतने देने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेगी। जिसके चलते वो अनुपमा के खिलाफ ऐसी साजिश रचेगी, जिससे अनुपमा कॉम्पीटिशन से बाहर हो जाए।

गौतम की एंट्री से लगेगा तड़का
एक ओर जहां अनुपमा श्रुति की साजिशों से घिरी हुई दिखेगा, वहीं दूसरी ओर अनुपमा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए शो में गौतम की भी एंट्री देखने मिलेगी। गौतम कुकिंग कॉम्पीटिशन के सेट पर पहुंचते ही ऐसा माहौल बनाएगा, जिससे शो में टेंशन बढ़ जाएगा। गौतम की एंट्री का असर अनुपमा की फाइनल की तैयारियों पर पड़ेगा।

चारों ओर से घिरी नजर आएगी अनुपमा
एक तरफ श्रुति की साजिश और दूसरी ओर गौतम के हंगामे के बीच अनुपमा खुद को मुश्किल हालात में पाएगी। दोनों की कोशिश होगी कि किसी भी तरह अनुपमा का आत्मविश्वास कमजोर हो जाए और वह फिनाले में पिछड़ जाए।

क्या टूट जाएगा अनुपमा का सपना?
अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अनुपमा इन साजिशों का समय रहते पर्दाफाश कर पाएगी या फिर श्रुति और गौतम की चालें उसके कुकिंग कॉम्पिटिशन जीतने के सपने को तोड़ देंगी। आने वाले एपिसोड में इन सवालों के जवाब के साथ कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

Next Post

पेरू में कुदरत का कहर: एंडीज इलाके में जोरदार भूकंप से मची तबाही, 5 की मौत, कई घर मलबे में तब्दील

Mon Jul 20 , 2026
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज क्षेत्र में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार रात आए जोरदार […]

You May Like