पूर्व तहसीलदार का सुकून रिसॉर्ट-होटल समेत निसर्ग रिसॉर्ट सील

जबलपुर। प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पूर्व तहसीलदार के माढ़ोताल स्थित सुकून होटल बी एन्ड बी एवं घाना स्थित सुकून रिसॉर्ट में छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान मौके पर भारी गड़बडिय़ां एवं अनियमितताएं मिली जिसके बाद दोनों को सील कर दिया गया है। सुकून होटल बी एन्ड बी आवासीय मद की भूमि थी जिसका व्यावसायिक उपयोग करने हो रहा था इसके अलावा होटल संचालन संबंधी अनुमति और फायर एनओसी नहीं थी। इसी प्रकार बरेला स्थित निसर्ग रिसॉर्ट को भी सील कर दिया गया है । प्रशासन की संयुक्त टीम में राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल थे।

हेराफेरी कर संचालित हो रही थी होटल,सुरक्षा मानकों की उड़ रही थी धज्जियां-

एसडीएम आधारताल पंकज मिश्रा के अनुसार माढ़ोताल खसरा नंबर 51/2/5 की जिस 6 हजार 570 वर्गफुट भूमि पर सुकून होटल बी एन्ड बी संचालित है, वह गौतम हिरानी, आशा देवी हिरानी और गोविन्द हिरानी (प्रत्येक का हिस्सा 2 हजार 190 वर्गफुट) के नाम भूमि स्वामी हक में दर्ज है। इस भूमि पर मकान निर्मित है व अभिलेख में आवासीय मद में व्यपवर्तित है, जबकि इसका उपयोग व्यावसायिक रूप में किया जा रहा है। इस भूमि को पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी द्वारा किराए पर लेकर होटल संचालित किया जा रहा है। होटल के मैनेजर सुशील बिरहा द्वारा वर्तमान उपयोग के अनुरूप कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये। होटल संचालन सबंधी अनुमति पत्र, फायर एवं अन्य दस्तावेज भी नहीं प्रस्तुत किये जा सके। मौका स्थल पर किराए का अनुबंध भी प्रदर्शित नहीं किया गया था। एसडीएम आधारताल के मुताबिक सुकून होटल बी एन्ड बी में सुरक्षा मानकों उपयोग नहीं किया जा रहा था। अग्निशमन यंत्र भी नहीं पाये गये। आपतकालीन निकासी की व्यवस्था भी इस होटल में नहीं थी।

फायर एनओसी, अग्निशमन व्यवस्था नहीं, गंदगी मिली

एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि निसर्ग रिसॉर्ट में केवल आंशिक भाग ही डायवर्टेड पाया गया था । इसके साथ ही रिसॉर्ट संचालक के पास फायर एनओसी नहीं थी और अग्निशमन के लिए भी कोई व्यवस्था भी नहीं पाई गई। निसर्ग रिसॉर्ट के किचन में गंदगी भी पाई गई थी। संयुक्त टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रिसॉर्ट से खाद्य सामग्री के नमूने परीक्षण के लिए लिए गए हैं।इसी प्रकार एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि सुकून रिसॉर्ट के संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर जीवित बहते हये नाले के प्रवाह को संकीर्ण कर दिया गया था। रिसॉर्ट का किचन अत्यंत बदबूदार और गंदा पाया गया। इसके साथ ही सुकून रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री भी खुले में रखी पाई गई थी।

करंट से गई थी युवक की जान

बरेला स्थित निसर्ग वाटर पार्क में रविवार को करंट लगने से रांझी अंतर्गत बड़ा पत्थर झंडा चौक निवासी 21 वर्षीय साजन विश्वकर्मा की मौत हुई थी । वे 3 दोस्तों के साथ घूमने गया था। वाटर पार्क में मनोरंजन के दौरान साजन विश्वकर्मा वहां बनी फिसल पट्टी के पास पहुंचा, इसी दौरान फिसल पट्टी की लोहे की रैलिंग के पाइप में अचानक करंट फैल गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी । परिजनों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाया था।

होटल में मचा था बवाल

विदि त हो कि गत दिवस होटल सुकून में बवाल मचा था। विशेष समुदाय के दो युवक, दो महिलाओं के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले थे। हि न्दुवादी संगठन ने पहुंंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने युवकों, महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी । इस दौरान मारपीट भी हुई थी, बाद में पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था ।

Next Post

सिक्किम की तीन दिन की यात्रा पर कल रवाना होगी मुर्मु

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को सिक्किम की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु मंगलवार को गंगटोक में नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी। दूसरे दिन 27 मई को वह नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी। […]

You May Like