शिवपुरी:आदर्श नगर कॉलोनी में रात एक बजे बजे विकुल कुमार जैन के घर के बाहर पांच फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दी। देहात थाने की पुलिस ने रेस्क्यू टीम को कॉल किया, लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया।
ऐसे में पुलिस ने खुद मगरमच्छ को कपड़े और लकड़ी की मदद से पकड़ा और गाड़ी में रखकर सेलिंग क्लब ले गए। वहां टाइगर रिजर्व का स्टाफ मिला, जिसने मगरमच्छ को चांदपाठा में सुरक्षित छोड़ दिया।
