वीरांगना बलिदान मेला में आज शाम आएंगे सीएम, महानाट्य का मंचन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के 167वें बलिदान दिवस पर ग्वालियर में दो दिवसीय बलिदान मेले का आयोजन किया जा रहा है।

बलिदान मेले का मुख्य समारोह आज बुधवार शाम को होगा। शाम 7 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी शामिल होंगे। सीएम डॉ. यादव यहां शहीदों के परिजन को सम्मानित करेंगे। साथ ही महानाट्य “खूब लड़ी मर्दानी’ का मंचन देखेंगे। समारोह के दौरान महानाट्य “खूब लड़ी मर्दानी’ का मंचन होगा। इसमें 200 पात्र व सजीव घोड़ों पर युद्ध का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद क्रांतिवीर और शहीदों के परिजन के सम्मान के साथ ग्वालियर की अंडर 19 नेशनल प्लेयर वैष्णवी शर्मा का सम्मान होगा।

*अभा कवि सम्मेलन भी होगा*

महानाट्य और सम्मान समारोह के बाद बलिदान मेला में हर वर्ष की तरह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। इस कवि सम्मेलन की शोभा देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, अरुण जेमिनी, विनीत चौहान, सुरेश अलबेला, भुवन मोहिनी, शशिकांत यादव, योगेन्द्र शर्मा, गौरव चौहान व दिनेश “देशी घी” अपने काव्यपाठ से बढ़ाएंगे। वीरांगना समाधि स्थल व मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Next Post

बलात्कार का फरार आरोपी गिरफ्तार

Wed Jun 18 , 2025
आरोपी गुजरात होते हुए महाराष्ट्र भागने की था फिराक में इंदौर. आजाद नगर पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह बुधवार को सुबह तीन ईमली चौराहे से गुजरात होते हुए महाराष्ट्र भागने […]

You May Like