आरिफ की बात पहुंची प्रेमानंद महाराज के पास, कहा जल्द बुलाएंगे वृंदावन

इटारसी:दो दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खी में चल रहे इटारसी के युवक आरिफ खान चिश्ती की बात आखिरकार वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के पास पहुंच ही गई।आरिफ ने बताया कि शनिवार को महाराज के आश्रम से प्रतीक का फोन आया जिन्होंने यह बताया कि आपका पत्र ईमेल के माध्यम से हमें प्राप्त हुआ,जिसे पाकर बहुत प्रसन्नता हुई, आपकी उदारता महाराज को बहुत पसंद आई।

किंतु महाराज आपकी पेशकश को स्वीकार नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपकी सोच बहुत अच्छी है शीघ्र ही महाराज आपको वृंदावन जरूर बुलाएंगे।एक मुस्लिम युवक की इतनी उदार सोच हो सकती है?इस विषय पर हर जगह और हर चौक चौराहों पर चर्चाएं चल रही हैं।आरिफ ने जब से पत्र लिखा है और वह मीडिया के माध्यम से सामने आया,तभी से लगातार आरिफ से लोग संपर्क कर रहे हैं,और उनकी इस सोच की सराहना कर रहे हैं।जिसने धर्म और समाज की सीमाओं को लांघकर मानवता और आपसी भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत की है।

Next Post

पोला शनिचरी अमावस्या:नर्मदा के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

Sat Aug 23 , 2025
हण्डिया:नर्मदा के प्रसिद्ध रिद्वेशवर घाट व सिद्धनाथ, कामाख्या धाम, घाटों पर शनिचरी व पोला अमावस्या के अवसर पर हजारों की सऺख्या में नर्मदा के पवित्र जल में हजारों ने लगाई आस्था कि डुबकी वही नर्मदा के प्राचीन शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का ताॅता लगा रहा। कुबेर द्वारा स्थापित […]

You May Like