जबलपुर: चरगवां पुलिस ने हीरापुर के जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्रीमती सरोजनी टोप्पो चौकसे ने बताया कि हीरापुर के जंगलों में अवैध शराब बेचने की फिराक में घूम रहे बटन परस्ते निवासी ग्राम इमझर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस ने जब उसके पास रखे चारों कुप्पों की जांच की, तो उनमें कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब भरी हुई मिली। पुलिस ने आरोपी बटन परस्ते के खिलाफ आबकारी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
