
उज्जैन। रात में घर से खेत पर पाणत करने जा रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया परिवार अस्पताल लेकर आता उससे पहले रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है वाहन की तलाश की जा रही है।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुई में रहने वाला अंबाराम पिता गुलाब भाटी 48 साल रात में गेहूं की फसल में पाणत करने के लिए घर से कुछ दूरी पर खेत पर जा रहा था उसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अंबाराम गंभीर रूप से घायल हो गया था परिजन उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शव पोस्टमार्टम कक्ष में रख दिया। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
