45 वर्षीय युवक की नहाने के दौरान डुबने से मौत  

बाग (धार). अपने दोस्तो के साथ कोटेश्वर नर्मदा जी स्नान करने गये युवक की नहाने के दौरान डुबने से मौत हो गई । बताया जा रहा हे शनिवार को बाग से अपने मित्रों के साथ मनीष बाहेती कोटेश्वर नर्मदा जी के दर्शन करने व वहां स्नान के लिए गये थे । सभी लोग साथ में नहा रहे ओर करीब उस समय वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे थै लेकिन मनीष कब गहरे पानी मे चलै गये ये किसी को पता नही चला । जब सभी शाम करीब 6 बजे के बाद स्नान कर के बहार निकले और सभी ने अपने कपड़े वगेहरा पहन लिये और मनीष वहां नहीं दिखा तो सभी मित्रों ने उसे आसपास ढुंढना शुरु किया मगर मनीष के नहीं मिलने पर गोताखोरो की मदद ली गईं । आधा पौन घंटा यह सर्चिंग चला नर्मदा जी में ओर आखिर कर सर्चिंग के दौरान मनीष का शव बरामद हुआ । उसे वहां से निकालकर हास्पिटल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया । इधर नगर में यह दुखद खबर जेसे ही समाजजन को लगी नगर में सन्नाटा छा गया । कुक्षी में रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया जिसका अंतीम संस्कार बाग मुक्तिधाम पर किया गया ।

Next Post

​आष्टा के सिविल अस्पताल में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा 

Sun Jun 14 , 2026
आष्टा। नगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत हो जाने से रविवार को सिविल अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी […]

You May Like