शिवपुरी में सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में लगातार बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। सर्द हवाओं और गिरते तापमान के बीच बच्चों की सेहत और सुरक्षित आवागमन को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही थी। इसी संवेदनशील परिस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने समय रहते राहत भरा निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिवपुरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, चाहे वे एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई या शासन से मान्यता प्राप्त हों, अब आगामी आदेश तक सुबह 9 बजे के बाद ही संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश कलेक्टर के निर्देशानुसार जारी किया गया है।

Next Post

प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Mon Dec 22 , 2025
सोयतकलां। नगर की एक 20 वर्षीय युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने शनिवार को पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि सोयतकलां निवासी 20 वर्षीय युवती के लापता होने की सूचना […]

You May Like