230 क्विंटल धान का नहीं किया भुगतान, किसान ने एसपी से लगाई गुहार

जबलपुर। साहब थोक विक्रेता ने 230 क्विंटल धान दो हजार रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लिया था लेकिन उसका भुगतान आज तक नहीं किया है। मैं एक गरीब वर्ग का किसान हूं। धोखाधड़ी करने वाले पर कार्रवाई की जाए और मुझे न्याय दिलाया जाएं। यह शिकायत एक किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की हैं।

पीड़ित अंगद पटेल पिता जनक लाल पटेल निवासी सूरतलाई, मंगेला, ने शिकायत दर्ज कराई कि वह किसान हैं। संतोष कुमार जैन प्रो. अक्षत ट्रेडर्स अनाज, दलहन व तिलहन के थोक विक्रेता हैं जो कि 2 बार गेहू व धान क्रय कर चुके थे परंतु 26 नवंबर 2024 को संतोष कुमार जैन ने 230 क्विंटल धान दो हजार रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लिया था जिसका भुगतान 5 जनवरी 2025 को करने का वचन दिया था, परंतु आज दिनांक तक कोई राशि का भुगतान नहीं किया हैं।

Next Post

कटनी का लाल छ्ग के सुकमा में शहीद

Tue Sep 9 , 2025
कटनी। जिले के ग्राम निटर्रा निवासी और सीआरपीएफ में हवलदार पदस्थ नीलेश गर्ग नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई। जैसे ही शहीद होने की सूचना गांव पहुँची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।   सीआरपीएफ हेडक्वार्टर […]

You May Like

मनोरंजन