
खंडवा। नगर पालिक निगम के सभागृह में नवनियुक्त एल्डरमैनों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव के नेतृत्व में सभी सम्माननीय एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित की गई।
समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैन शारदा तांदले, तजेन्द्र वायथम, स्वर्णजीत सिंह चड्ढा, मंगलेश तोमर, डॉ. शिवशंकर गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह गौड़, महेश चौधरी और रमाकांत पांडे का स्वागत किया गया।
इस स्वागत अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य विक्की भांवरे, अनिल वर्मा, राजेश यादव और आशीष चटकले, पूर्व पार्षद सुनील जैन सहित अन्य पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
