बिना शर्त माफी मांगकर उपवास करे कांग्रेस : शर्मा

भोपाल, 23 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से इन दिनों डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में लगाए जाने और संविधान के मुद्दे को प्रदेश भर में उठाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि कांग्रेस को डॉ अंबेडकर के अपमान और संविधान विरोधी कार्यों के लिए बिना शर्त माफी मांगकर उपवास करना चाहिए।
श्री शर्मा ने यहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस हमेशा से दोहरे चरित्र वाली पार्टी रही है तथा झूठ, छल, कपट की राजनीति करती रही है। कांग्रेस ने जीते जी तो बाबा साहब का अपमान किया ही, मरणोपरांत उनके विचारों के साथ भी अन्याय करती रही है। कांग्रेस ने बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया और जब तक कांग्रेस की सरकार रही, उन्हें भारत रत्न नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंबेडकर विरोधी, आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा ने बाबा साहब अंबेडकर की नीतियों का क्रियान्वयन, उनके उद्देश्यों का संरक्षण और उनके बनाए संविधान का संवर्धन करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देने के साथ उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बाबा साहब के अपमान और संविधान विरोधी कार्यों के लिए देश-प्रदेश की जनता से बिना शर्त माफी मांगकर उपवास करना चाहिए।
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून को ही संविधान की हत्या कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। श्रीमती इंदिरा गांधी ने निहित स्वार्थों के लिए देश में आपातकाल लगा दिया था। लोकतंत्र की हत्या के लिए देश की जनता कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी 25 जून को पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी।
ग्वालियर के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि ये न्यायालयीन मामला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश सरकार न्यायालय के हर आदेश का सम्मान करती है और पूरी संवदेनशीलता के साथ काम करती है।

Next Post

150 गांवों का सड़क संपर्क टूटा,मप्र को राजस्थान से जोड़ने वाले स्टेट हाइवे का पुल क्षतिग्रस्त

Mon Jun 23 , 2025
गुन। राज्य के इस अंचल में हो रही बरसात से अनाज, पशु धन, का बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। फतेहगढ़, कपासी,बरसाती, परवाह में पानी का सैलाब उमड़ पड़ा जिससे इलाके कई घरो, पुल सड़के, आदि क्षतिग्रस्त हो गए 150 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह टूट गया,फतेहगढ़ […]

You May Like