
गुन। राज्य के इस अंचल में हो रही बरसात से अनाज, पशु धन, का बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। फतेहगढ़, कपासी,बरसाती, परवाह में पानी का सैलाब उमड़ पड़ा जिससे इलाके कई घरो, पुल सड़के, आदि क्षतिग्रस्त हो गए 150 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह टूट गया,फतेहगढ़ स्टेट हाइवे की भौंरा, बरसाती, कांसल नदी पर बने पुल देर रात अचानक आई आपात से क्षतिग्रस्त हो गए फिलहाल कोई जनहानि सामने नहीं आई हालांकि दो दिन पूर्व ही बमोरी के फतेहगढ़ में 3 युवको की उफनती नदी में बहने से मौत हो गई थी।
फतेहगढ़ में दुकान घरों में भारी नुकसान
पिछले 24 घंटे से हो रही आफत की बरसात के चलते फतेहगढ़ इलाके मे बड़ा असर हुआ हे जहां फतेहगढ़ पठार,ओर कृषि उपज मंडी में बनी दुकानों का घरों खाने पीने का समान पानी बेह गया सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा हुए नुकसान का मुआना किया गया
जिला मुख्यालय का पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त
फतेहगढ़ स्टेट हाइवे पर बनी भौंरा, बरसाती, कंसाल, मंगरोड़ा, कोहन नदी पर बने पुल तेज बहाव के कारण अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके चलते इलाके 150 से अधिक गांवों का संपर्क फिलहाल जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है
