शराब दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का धरना,आंदोलन की चेतावनी

इटारसी। चांदोन गांव के मार्ग पर खुली शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। लगभग सौ महिलाओं के साथ कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी जय स्तंभ चौक पर धरने पर बैठे। तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच महिलाएं सुबह से डटी रहीं। तिवारी ने कहा कि गांव की माताओं-बहनों और छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए वे अपने प्राण तक दांव पर लगाने को तैयार हैं। महिलाओं ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पहले भी धरना दिया गया था, तब अधिकारियों ने दुकान हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक सप्ताह बाद भी स्थिति जस की तस है। महिलाओं ने रास्ते में असुरक्षा, धमकी और भय का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर

Sun Apr 12 , 2026
सीधी। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर विकास मिश्रा ने 12 अप्रैल को विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अमरवाह, चुरहट (बीओटी गोदाम कठौतहा), सेमरिया एवं सांडा उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के […]

You May Like