केरल की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के लिए केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उसने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को भारी बहुमत देकर सेवा का अवसर दिया है और पार्टी इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में कहा कि कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी को भली-भांति समझती है और केरल की जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरी उतरेगी।

उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीतने के लिए केरल के लोगों का आभार जताया और कहा कि अन्य राज्यों में आए नतीजे पार्टी की अपेक्षाओं से भले ही कम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस न तो निराश है और न ही हताश। उन्होंने कहा कि पार्टी विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है और एकतंत्र एवं झूठ के खिलाफ लोकतंत्र और सत्य की इस लड़ाई का रास्ता लंबा और कठिन होता है, फिर भी पार्टी संकल्प और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ती रहेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव परिणामों का जल्द ही गहराई से विश्लेषण किया जाएगा और इसके लिए पर्यवेक्षकों को केरल भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

.....

Next Post

बेटे का संघर्ष: मां को स्ट्रेचर पर लिटाकर न्याय के लिए एसपी ऑफिस पहुंचा बेटा

Mon May 4 , 2026
छतरपुर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में जमीन विवाद के चलते मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार, 4 मई को दोपहर करीब 1 बजे मोतीलाल अहिरवार अपनी घायल मां को स्ट्रेचर पर लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुँचा। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को […]

You May Like