बच्चों के मुद्दे पर कुपोषण में नंबर 2, बदहाली में नंबर 1? मध्यप्रदेश: पटवारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में बच्चों से जुड़े लगातार सामने आ रहे चिंताजनक मामलों को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि ये घटनाएं किसी एक स्थान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि असंवेदनशील शासन, प्रशासनिक उदासीनता और गहराते भ्रष्टाचार का परिणाम हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार श्योपुर जिले में बच्चों को रद्दी अखबार के पन्नों पर भोजन परोसे जाने की घटना सामने आई। वहीं विदिशा में एक मासूम बच्ची को सड़क किनारे कचरे के ढेर से भोजन बीनते देखा गया। हाल ही में मैहर में गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बच्चों को फटी हुई कॉपी के पन्नों में मध्यान्ह भोजन परोसे जाने का मामला भी उजागर हुआ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये घटनाएं केवल तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि प्रदेश में शासन व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं के पतन का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के साथ-साथ शिक्षा, संविधान और विद्या की गरिमा का भी अपमान है।

पटवारी ने बताया कि स्थिति इसलिए और गंभीर है क्योंकि मध्य प्रदेश कुपोषण के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में करीब 10 लाख बच्चे कुपोषित हैं, जिनमें लगभग 1.36 लाख गंभीर कुपोषण से पीड़ित हैं। उन्होंने केंद्रीय सरकारी आंकड़ों और सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए पोषण योजनाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बढ़ते कर्ज के बावजूद राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान और भविष्य की रक्षा करने में विफल रही है और उसे इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Next Post

​घोटी में बाघ की दस्तक: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue Jan 27 , 2026
सौसर। कन्हान क्षेत्र के ग्राम घोटी में मंगलवार सुबह बाघ देखे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 9 बजे जब किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी शिव मंदिर के समीप उन्हें बाघ दिखाई दिया। रिहायशी इलाके और खेतों के पास बाघ की मौजूदगी […]

You May Like