दीवार तोडक़र चार दुकानों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

विदिशा, मिर्जापुर स्थित नई कृषि उपज मंडी में चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने पहले दुकानों के ताले तोडने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल लॉक होने से असफल रहे. इसके बाद वे पीछे की तरफ पहुंचकर दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे. चोरों ने तीन दुकानों की दीवार तोडक़र हजारों रुपए का माल पार कर लिया, वहीं एक चाय की दुकान से गुटखा, सिगरेट के पैकेट और नगदी चुरा ली. पूरी घटना पास की कीटनाशक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Next Post

13 फीसदी होल्ड पदों पर तत्काल दी जाये नियुक्ति

Sat Sep 6 , 2025
जबलपुर: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 फीसदी आरक्षण के संबंध में एक समन्वय समिति का गठन किया गया। इस समिति ने शुक्रवार को महाधिवक्ता को पत्र भेजकर प्रदेश में 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर तत्काल नियुक्ति देने की मांग की है। दरअसल, पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like

मनोरंजन