​घोटी में बाघ की दस्तक: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

सौसर। कन्हान क्षेत्र के ग्राम घोटी में मंगलवार सुबह बाघ देखे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 9 बजे जब किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी शिव मंदिर के समीप उन्हें बाघ दिखाई दिया। रिहायशी इलाके और खेतों के पास बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

वन विभाग ने की पुष्टि

​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंचे वनरक्षक प्रवेश तिवारी ने ‘नवभारत’ से चर्चा में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जब क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्चिंग की गई, तो जमीन पर बाघ के स्पष्ट पगमार्क पाए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े निर्देश

​कन्हान रेंज ऑफिसर दीपक कुमार तिरपुड़े ने बताया कि बाघ की हलचल को देखते हुए ग्रामीणों, किसानों और विशेषकर पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विभाग ने एहतियात के तौर पर अमले को क्षेत्र में लगातार गश्त करने साथ ही बाघ को आबादी से दूर खदेड़ने के लिए पटाखे फोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अकेले खेत में न जाने और रात के समय सतर्क रहने की मुनादी की जा रही है।

मार्ग पर बढ़ा खतरा

​जिस स्थान पर बाघ देखा गया है, वह रामाकोना-संवरनी मुख्य मार्ग से सटा हुआ है। इस मार्ग पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की खासी आवाजाही रहती है, जिससे खतरे की आशंका और बढ़ गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Next Post

पुलिस रिमांड पर कारों के कांच फोडऩे वाली ठक-ठक गैंग 

Tue Jan 27 , 2026
उज्जैन। एक माह पहले 3 थाना क्षेत्र में खड़ी कारों के कांच फोडक़र बैग उडऩे वाली ठक-ठक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के चार सदस्यों को रिमांड पर लेकर तीन को जेल भेजा गया है। गैंग से 4.20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं शेष की […]

You May Like