लालजी सौंधिया की पुण्य स्मृति में नेत्र शिविर

ब्यावरा। स्वर्गीय श्रीलालजी सौंधिया की पुण्य स्मृति में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन ग्राम बामलाबे जोड़ बल्डावदा पर रखा गया.
शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों ने शामिल होकर लाभ लिया. शिविर का आयोजन जनपद सदस्य अनिल सौंधिया के द्वारा किया गया. शिविर में देवीसिंह सौंधिया जिला महामंत्री भाजपा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. शिविर में 350 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 84 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया.

Next Post

30 करोड़ की सड़क पर फिर लग रहे पैबंद

Mon Dec 15 , 2025
सीहोर। 30 करोड़ की लागत, बड़े दावे और आधुनिक तकनीक, लेकिन हकीकत में दो साल भी नहीं टिक पाई सड़क. 2023 में बनी श्यामपुर-सीहोर सड़क पर फिर पैबंद लगने लगे हैं. इससे प्रतीत होता है कि यह सड़क नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण और प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता सबूत बन […]

You May Like

Play sound