सिंधिया ने गुना में बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

गुना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 29 जून तक अपने संसदीय क्षेत्र गुना के विशेष दौरे पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को गुना सर्किट हाउस में एक बेहद आत्मीय और महत्वपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब उन्होंने जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने हाथों से कई नन्हें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई और उन्हें उपहार भी वितरित किए। इस दौरान उनका एक संवेदनशील रूप सामने आया, जहाँ उन्होंने बच्चों को खूब दुलारा।

सिंधिया ने इस अभियान को देश की भावी पीढ़ी के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इस राष्ट्रीय अभियान को पूरी गंभीरता और मुस्तैदी के साथ पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रह जाए।

Next Post

कुकरू हिल स्टेशन में सीएम मोहन यादव ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, ग्रामीणों के साथ किया योगाभ्यास

Sun Jun 28 , 2026
बैतूल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैतूल जिले के प्रसिद्ध कुकरू हिल स्टेशन पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने कुकरू स्थित कॉफी बगान का भी अवलोकन किया और वहां की प्राकृतिक एवं कृषि […]

You May Like