भोपाल: आज समन्वय भवन में आयोजित रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी नौकरियों में चयनित 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, विधायक गण रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, निदेशक डाक पवन डालमिया, पोस्टमास्टर जबलपुर बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी गण और चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में शामिल होने का अधिकारिक पत्र प्रदान किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने भी इस अवसर पर अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।यह रोजगार मेला सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
