
उज्जैन। एक माह पहले 3 थाना क्षेत्र में खड़ी कारों के कांच फोडक़र बैग उडऩे वाली ठक-ठक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के चार सदस्यों को रिमांड पर लेकर तीन को जेल भेजा गया है। गैंग से 4.20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं शेष की बारामदगी के प्रयास जारी है।
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को प्रॉपर्टी ब्रोकर आकाश लश्करी की कार ट्रेजर बाजार के पास खड़ी थी। जिसका बदमाशों ने कांच खोलकर बैग चोरी कर लिया था। बैग में 20 लख रुपए नगद रखे थे। वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए जिसमें आधा दर्जन से अधिक बदमाशी दिखाई दिए। पुलिस जांच में लगी थी तभी सामने आया कि कारो के कांच फोडऩे की वारदात महाकाल और माधव नगर थाना क्षेत्र में भी हुई है। फुटेज खंगालने पर सामने आया कि बदमाश हरसिद्धि पाल के समीप एक होटल में श्रद्धालु बनाकर ठहरे थे। होटल से जानकारी लेने के बाद बदमाश तमिलनाडु के होना सामने आए। जिनकी तलाश में एक टीम रावण की गई। कई दिन की तलाश के बाद गैंग में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आदिनाथ शेरवे (60), कारवनन (31), शशि कुूमार शेरवे (45), कार्तिकेय शेरवे (35), नित्याआंथम (27), किरण कुमार (27) और हरीश कुमार (23) शामिल है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से तीन को जेल भेजा गया है चार को रिमांड पर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर 4.20 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। बदमाशों को 3 फरवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से पूछताछ के लिए महाकाल और माधव नगर थाना पुलिस प्रोटेक्शन रिमांड पर लेगी। बदमाश देशभर में वारदातों को अंजाम देते हैं। उनका आपराधिक रिकार्ड भी पता किया जा रहा है। संभावना है कि रिमांड अवधि में बदमाशों से अन्य प्रदेशों और मध्य प्रदेश की वारदातों का भी सुराग मिल सकता है। गैंग ठक-ठक के नाम से जानी जाती है।
