नाटो प्रमुख बोस्निया का करेंगे दौरा

मॉस्को, 08 मार्च (वार्ता) नाटो महासचिव मार्क रूटे 10 मार्च को बोस्निया और हर्जेगोविना का दौरा करेंगे, जहां वह उच्च स्तरीय बोस्नियाई अधिकारियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे तथा बाल्कन राष्ट्र में नाटो मिशन का दौरा करेंगे। यह जानकारी नाटो ने शुक्रवार को एक बयान में दी।

बयान में कहा गया कि “महासचिव बोस्निया और हर्जेगोविना के उच्चस्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जिनमें अध्यक्ष और प्रेसीडेंसी के सदस्य, मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और कार्यवाहक सुरक्षा मंत्री शामिल हैं। श्री रूटे कैंप बुटमीर में नाटो मुख्यालय साराजेवो (एनएचक्यूएसए) का भी दौरा करेंगे, जहां वे एनएचक्यूएसए के कमांडर, बोस्निया और हर्जेगोविना के उच्च प्रतिनिधि और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।”

श्री रूटे दोपहर 12 बजे बोस्निया और हर्जेगोविना के राष्ट्रपति पद के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगे और दोपहर बाद साराजेवो विश्वविद्यालय में भाषण देंगे।

Next Post

यूरोपीय लोग नहीं जानते कि यूक्रेन संघर्ष कैसे समाप्त किया जाए: ट्रंप

Sat Mar 8 , 2025
वाशिंगटन, 08 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय नेताओं के पास यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए कोई योजना नहीं है, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे सुलझाना चाहते हैं। श्री ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि “वे [यूरोपीय] बहुत ही असामान्य स्थिति में […]

You May Like