यूरोपीय लोग नहीं जानते कि यूक्रेन संघर्ष कैसे समाप्त किया जाए: ट्रंप

वाशिंगटन, 08 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय नेताओं के पास यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए कोई योजना नहीं है, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे सुलझाना चाहते हैं।

श्री ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि “वे [यूरोपीय] बहुत ही असामान्य स्थिति में हैं। वे नहीं जानते कि युद्ध को कैसे समाप्त किया जाए। मुझे लगता है कि मैं जानता हूं कि युद्ध को कैसे समाप्त किया जाए।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि “मैंने पिछले सप्ताह या उससे पहले यूरोप में हो रही घटनाओं पर नज़र रखी। अगर हम यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में असफल रहे, यह मामला तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है।”

Next Post

जीएसएलवी क्रायो स्टेज इंजन का कई पुनः आरंभ रहा सफल: इसरो

Sat Mar 8 , 2025
चेन्नई, 08 मार्च (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जीएसएलवी के क्रायोजेनिक ऊपरी चरण के साथ स्पार्क टॉर्च इग्नाइटर का उपयोग करके प्रक्षेपण यान चरणों के प्रज्वलन परीक्षण का कई पुनः आरंभ सफलतापूर्वक किया है। एक अपडेट में, इसरो ने कहा कि वह अगले पीढ़ी के प्रक्षेपण यान के […]

You May Like