द्वारका नगरी योजना के नियमों पर सीएम डॉ यादव ने की समीक्षा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में द्वारका नगरी योजना के नियमों और प्रक्रियाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजना के नियम सरल और स्पष्ट हों, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने तथा समयबद्ध तरीके से कार्यों के निष्पादन के निर्देश भी दिए।बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ तेजी से और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचे।

Next Post

कूनो का चीता राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा, मप्र की ट्रैकिंग टीम कर रही तलाश, हाईअलर्ट जारी

Wed Apr 22 , 2026
श्योपुर: कूनो राष्ट्रीय उद्यान से भटककर एक चीता राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान की फलौदी रेंज में पहुंच गया है। लहसोड़ा क्षेत्र के खिरखड़ी गांव के पास चीते की सक्रियता दर्ज होने के बाद दोनों राज्यों के वन विभागों ने निगरानी तेज कर दी है। सड़क किनारे खुले इलाके में […]

You May Like