OBC आरक्षण 27% किए जाने सहित कई मांगों को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देवास। मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने और चुनावों में कथित वोट चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के लिए वर्तमान 14% आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने की मांग की है। इसके अलावा आरक्षण संबंधी कई अन्य मुद्दों पर भी ज्ञापन में विस्तार से उल्लेख किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हाल ही में हुए चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर वोट चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा में भी यह मामला स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। गौतम ने कहा – “यदि वोट चोरी की घटनाएं नहीं होतीं तो आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती।”

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि समय रहते सरकार ने इन मुद्दों पर संज्ञान नहीं लिया, तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

Next Post

जुआरी छोडऩे और आरक्षक को धमकाने के आरोप में दो एएसआई निलंबित

Fri Aug 29 , 2025
गुना। जिले में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले दो अलग-अलग मामलों में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो एएसआई को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया। इन पर कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप सिद्ध हुए […]

You May Like